मंत्रालय जा रही अधिकारी-कर्मचारी की बस दुर्घटनाग्रस्त, 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद

feature-top

मंत्रालय जा रही दो बसों की आपस में भिड़ंत हो गयी। हादसे के वक्त दोनों बसों में 50 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। हादसा उस वक्त हुआ, जब मंत्रालय और संचालनालय के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर बसें नया रायपुर जा रही थी, तभी बसों की आपस में टक्कर हो गयी। इस घटना में कई कर्मचारियों को चोटें भी आयी है।

हादसा करीब साढ़े 10 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक मंत्रालय और संचालनालय के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को लेकर जा रही बस साथ में आगे-पीछे चल रही थी। जैसे ही दोनों बसें वीआईपी चौक के करीब पहुंची, आगे चल रही बस ने अचानक से ब्रेक लगा दिया, जिसके बाद पीछे से आ रही दूसरी बस ने उसे टक्कर मार दी।


feature-top