रायपुर पुलिस की मुहिम MASK UP RAIPUR का समापन समारोह

‘‘मास्क की युक्ति,कोरोना से मुक्ति‘‘

feature-top

पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री अजय यादव द्वारा दिनांक 26.05.21 को रायपुर पुलिस की जन सुरक्षा हेतु MASK UP RAIPUR मुहिम की शुरुवात की गयी। रायपुर पुलिस द्वारा आम जन हेतु चलायी जा रही मुहिम MASK UP RAIPUR के तहत पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में प्रत्येक थानों के थाना प्रभारियों व थानों की टीम द्वारा आज दिनांक 02.06.2021 तक कुल 5,11,000 मास्क वितरित किया गया। #MASK_UP_RAIPUR का समापन बस स्टैण्ड पण्डरी रायपुर में किया गया। इस अभियान में लोगो ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिससे लोगो में मास्क पहनने की प्रवृत्ति बढ़ी है। इस मुहिम में लोगो ने पुलिस का सहयोग किया। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर श्री अजय यादव द्वारा MASK UP RAIPUR मुहिम को आगे बढ़ाने जो नागरिकगण मास्क डोनेट किये थे उन्हे रायपुर पुलिस द्वारा ’’मास्क वारियर’’ के रूप में आमजन के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उन सभी मास्क वारियर्स को आभार पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर रायपुर पुलिस की ओर से आभार व्यक्त किया गया। 

कोरोना काल का ध्यान में रखते हुए आज 10 मास्क वारियर्स को रायपुर पुलिस द्वारा आभार पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया-

01. तरनजीत सिंह होरा

02. गोयल ग्रुप

03. यातायात पुलिस रायपुर 

04. पंकज इस्पात

05. युवक कांग्रेस

06. जितेन्द्र मखिजा

07. हाई टेक पाॅवर

08. महेन्द्रा स्पंज

09. संभव स्पंज

10. चैंबर आॅफ काॅमर्स


feature-top
feature-top
feature-top