अमेरिका 8 करोड़ अपनी वैक्सीन दुनिया के अन्य देशों को देगा : जो बाइडन

feature-top

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि अमेरिका अपनी वैक्सीन आपूर्ति की 8 करोड़ खुराक दुनिया के अन्य देशों को देगा। इनमें से लगभग एक करोड़ 90 लाख कोवाक्स के टीके होंगे। जिसमें लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों के लिए लगभग 60 लाख खुराक, दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया के लिए लगभग 70 लाख और अफ्रीका के लिए लगभग 50 लाख शामिल हैं। 60 लाख से अधिक खुराक सीधे उन देशों के साथ साझा की जाएगी, जो संकट में हैं। उन्होंने कहा कि इन खुराकों को कनाडा, मैक्सिको, भारत और कोरिया गणराज्य सहित अन्य भागीदारों और पड़ोसी देशों को दिया जाएगा।


feature-top