हरियाणा : प्रदेश में लोगों को लगीं कोरोना वैक्सीन की 57 लाख से ज्यादा खुराकें, सरकार ने कहा 1.76 करोड़ का लक्ष्य

feature-top

हरियाणा सरकार का दावा है कि, प्रदेश में लोगों को कोरोना वैक्सीन की 57 लाख से ज्यादा खुराकें दी जा चुकी हैं। अभी लाखों लोगों को वैक्सीन और लगनी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, सरकार का लक्ष्य 1.76 करोड़ लोगों का टीकाकरण करने का है। जिसमें 18 से 44 वर्ष की आयु वर्ग के 1.05 करोड़ लोग और 45 से अधिक आयु वर्ग के 71 लाख लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के स्पीकर ने कहा कि, 1.76 करोड़ लोगों को वैक्सीन की लगभग 3.5 करोड़ खुराक दी जानी हैं। जिसमें से 57,11,985 खुराक दी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, लक्ष्य का लगभग 16% टीकाकरण पूरा हो चुका है।


feature-top