प्रदेश में खुल सकते हैं स्कूल, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय ने दिए संकेत, कहा- प्रदेश में सुधरी शिक्षा व्यवस्था

feature-top

अनलॉक की प्रक्रिया में अब स्कूलों को भी जल्द खोला जा सकता है। स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने स्कूल खुलने के संकेत दिए हैं। मंत्री ने अपने बयान में कहा कि 16 जून के बाद स्कूल खोलने पर विचार कर सकते हैं।

आगे कहा कि नया शिक्षण सत्र 16 जून से शरू हो रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार की कोशिश रहेगी कि स्कूल खोला जाए। फिलहाल कोरोना संक्रमण पर भी ध्यान दिया जाएगा। अगर आगे भी संक्रमण के मामले कम रहे तो इस स्थिति में स्कूल खोले जाएंगे। संभावित तीसरी लहर को देखते हुए फिलहाल बड़ी कक्षाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।

शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम ने दावा किया है कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था का स्तर सुधरी है। कहा कि पढ़ाई तुंहरद्वार योजना की पूरे देश मे प्रशंसा हो रही है। अंग्रेजी मध्यम के स्कूल खोलने के साथ शिक्षा का व्यवस्था में सुधार हुआ है। भूपेश सरकार ने शिक्षकों की भर्ती की, अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोलने के साथ शिक्षा का व्यवस्था में सुधार हुआ है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी सूची को लेकर कहा कि जो सूची जारी हुई है वो पुरानी सूची है।


feature-top