दुनियाभर में कोरोना वायरस के घातक प्रभाव के मद्देनजर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक अहम फैसला लिया है. जानकारी के मुताबिक राष्ट्रपति जो बाइडन ने ब्रिटेन में 7 देशों के साथ होने वाली जी 7 की बैठक से पहले वैक्सीन दान में देने का संकेत दिया है. दरअसल जब स्थानीय मीडिया ने बाइडन से पूछा कि क्या उनके पास दुनिया के लिए कोई वैक्सीन रणनीति है, तो उन्होंने जवाब में कहा 'मेरे पास एक है और मैं इसकी घोषणा करूंगा'.

feature-top

माना जा रहा है कि बाइडन फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बौर्ला के साथ घोषणा करने के लिए पेश होंगे. साथ ही बताया गया है कि ये घोषणा अमेरिका के लाभ के लिए नहीं होगी, बल्कि दुनिया के हित के लिए होगी।

feature-top