अमेरिका के ऑस्टिन शहर में गोलीबारी, 13 लोग घायल

feature-top

अमेरिका में टेक्सास प्रांत के ऑस्टिन शहर में शनिवार सुबह गोलीबारी में 13 लोग घायल हो गए। पुलिस संदिग्ध हमलावर को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। ऑस्टिन पुलिस के अंतरिम प्रमुख जोसेफ चाकोन ने कहा कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है लेकिन किसी की भी मौत नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि बार और रेस्त्रां वाले एक मशहूर इलाके में देर रात डेढ़ बजे से पहले गोलीबारी हुई।

गोलीबारी के वक्त वाहनों की आवाजाही बंद करने के लिए इलाके में अवरोधक लगा दिए गए थे। अभी यह पता नहीं चला है कि किस वजह से गोलीबारी हुई। चाकोन ने बताया कि घटना में घायल हुए 11 लोगों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया।


feature-top