LJP पार्टी में घमासान : पशुपति पारस ने चला नया दांव, बुलाया राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक

feature-top

लोक जनशक्ति पार्टी में जारी घमासान के बीच चाचा पशुपति पारस ने नया दांव चल दिया है। जारी कलह के बीच आज पटना में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। कार्यकारी अध्यक्ष सूरजभान सिंह के आवास पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। माना जा रहा है कि आज होने वाली इस बैठक में लोजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। इससे पहले कल चिराग पासवान मीडिया के सामने आए थे। चाचा पर हमला करते हुए कानूनी लड़ाई लड़ने के संकेत दिए थे।


feature-top