साउथम्‍पटन के रोस बाउल मैदान पर होने वाले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में किसका गेंदबाजी क्रम बेहतर है इससे लेकर तरह तरह की प्रतिक्रियाए सामने आती रही हैं. इस मामले में ताजा बयान ऑस्‍ट्रेलिया के पूर्व कप्‍तान इयान चैपल (Ian Chappell) और स्पिनर शेन वार्न (Shane Warne) का सामने आया है. उनका मानना है कि भारत की गेंदबाजी न्‍यूजीलैंड के मुकाबले ज्‍यादा संतुलित है.

feature-top

18 से 22 जून के बीच होने वाले इस मुकाबले के लिए भारतीय स्‍क्‍वाड में पांच तेज गेंदबाज और रवींद्र जडेजा व रविचंद्रन अश्विन के रूप में दो स्पिनर हैं.

इयान चैपल ने कहा, “मैं पहले संस्करण के डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए उत्साहित हूं. यह लड़ाई तेज गेंदबाजों की है. भारत और न्यूजीलैंड के पास मजबूत तेज गेंदबाजी आक्रमण है.”

feature-top