भारत vs न्यूजीलैंड वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप : खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हुआ दूसरे दिन का खेल

feature-top

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के दूसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। दरअसल, दूसरे दिन का खेल 98 ओवर का होना था, लेकिन खराब रोशनी के कारण 64.4 ओवर ही हो सका। भारत ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तीन विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 44 और अजिंक्य रहाणे 29 रन बनाकर नाबाद हैं। अंपायरों ने रोशनी की स्थिति का आकलन करने के बाद भारतीय समयानुसार रात दस बजकर 40 मिनट (स्थानीय समयानुसार शाम छह बजकर 10 मिनट) पर दिन का खेल समाप्त करने की घोषणा की।


feature-top