बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर छाए हुए है। कुछ समय पहले ही अक्षय कुमार की फिल्म 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' ने अपने 25 साल पूरे किए है। इस खास मौके पर अक्षय कुमार ने एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने बताया था कि फिल्म में उन्होंने असली अंडरटेकर के साथ लड़ाई नहीं की थी। अक्षय कुमार की ये पोस्ट बीते कई दिनों से वायरल हो रही है। इसी बीच डब्लूडब्लूई के लेजेंड अंडरटेकर ने अक्षय कुमार को असली मैच में आने का न्योता दे डाला है। अंडरटेकर चाहते हैं कि अक्षय कुमार उनके साथ असली मैच में लड़ाई करे। कुछ समय पहले ही अंडरटेकर ने एक ट्वीट किया है। इस ट्वीट में अंडरटेकर ने लिखा, तुम जब भी तैयार हो मुझे बता देना...। अब हमारे बीच असल में एक मैच होगा। अंडरटेकर के इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया।

feature-top

अंडरटेकर के इस ट्वीट ने अक्षय कुमार के फैंस को डरा दिया। वो बात अलग है कि अक्षय कुमार अंडरटेकर के इस चैलेंज के आगे जरा भी नहीं डगमगाए। अंडरटेकर का चैलेंज मिलने के बाद अक्षय कुमार ने बिना देर किए जवाब भी दे दिया है। अक्षय कुमार ने लिखा, पहले मुझे अपने इंश्योरेंस चेक कर लेने चाहिए। ये काम खत्म होते ही मैं आपके पास आ जाऊंगा।

feature-top
feature-top