सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दिन शुभकामनाएं

feature-top

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी है। योग दिवस की पूर्वसंध्या पर आज यहां जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। कोरोना काल में सकारात्मक ऊर्जा और प्रतिरोधक क्षमता के विकास के लिए योग का महत्व और भी बढ़ गया है।

इसकी साधना शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें आंतरिक और भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। श्री बघेल ने कहा कि योग भारत की अमूल्य विद्या है जिसका महत्व आज पूरा विश्व समझ रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ के आव्हान पर अब हर साल 21 जून को पूरी दुनिया योग दिवस मनाती है।


feature-top