ऑनलाइन ठगी : कुंडली भाग्य के विलेन संजय गगनानी से शराब खरीदी के नाम पर 17 हजार की ठगी

feature-top

टीवी एक्टर संजय गगनानी एकता कपूर के सुपरहिट टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' में पृथ्वी का किरदार निभाते हैं। पृथ्वी दुनिया के सबसे चालाक लोगों में से एक है। पृथ्वी अपना काम निकालने के लिए चुटकियों में लोगों को धोखा दे देता है। पृथ्वी कई बार लूथरा हाउस के लोगों को धोखा दे चुका है। वह बात अलग है कि इस बार पृथ्वी यानी संजय गगनानी असल जिंदगी में धोखेबाजी का शिकार हो गए हैं। खबरों की मानें तो संजय गगनानी ने ऑनलाइन शराब खरीदने की कोशिश की थी। शराब खरीदने के चक्कर में संजय गगनानी के साथ ऑनलाइन ठगी हो गई है। इस बात का खुलासा खुद संजय गगनानी ने किया है।


feature-top