- Home
- टॉप न्यूज़
- न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलीमथ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सम्भालेंगे
न्यायमूर्ति रवि विजयकुमार मलीमथ हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश का कार्यभार सम्भालेंगे
राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 में निहित अधिकारों का प्रयोग करते हुए न्यायमूर्ति श्री रवि विजयकुमार मलीमथ को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया हैI वे 01, जुलाई 2021 को अपना पदभार ग्रहण करेंगेI वे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री लिंगप्पा नारायण स्वामी का स्थान लेंगेI विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में आज एक अधिसूचना जारी की हैI
न्यायमूर्ति श्री रवि विजयकुमार मलीमथ, बी.कॉम, एलएलबी 28 जनवरी 1987 को एक अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए थेI उन्होंने कर्नाटक उच्च न्यायालय और मद्रास उच्च न्यायालय के साथ ही भारत के उच्चतम न्यायालय में दीवानी, फौजदारी, संवैधानिक मामलों, श्रम, कम्पनी और सेवा मामलों के क्षेत्र में अधिवक्ता के रूप में लगभग 20 वर्ष कार्य कियाI संवैधानिक मामलों में उन्हें विशेषज्ञता प्राप्त हैI उन्होंने बंगलौर विश्विद्यालय, बेंगलुरु और कुवेम्पु विश्वविद्यालय, शिमोगा में भी कार्य किया हैI उन्हें 18 फरवरी, 2008 को कर्नाटक उच्चं न्यायालय में अपर न्यायाधीश नियुक्त किया गया और 17 फरवरी, 2010 स्थाई रूप से न्यायाधीश नियुक्त किया गयाI उन्हें 07 जनवरी, 2019 को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किया गया थाI
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
