भारतीय टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने कल यानी की 3 जुलाई को अपना 41वां जन्मदिन मनाया. भज्जी का इस साल का जन्मदिन बहुत ही खास रहा क्योंकि उन्हें एक बहुत ही खास गिफ्ट मिला. अपनी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को नचाने वाले हरभजन अब जल्द ही एक दूसरी फील्ड में अपना करियर बनाने जा रहे हैं. 

feature-top

शनिवार को हरभजन के जन्मदिन के दिन ही उनकी नई फिल्म के मेकर्स ने एक पोस्टर रिलीज कर दिया. इस पोस्टर को हरभजन ने खुद भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इस फिल्म का नाम 'फ्रेंडशिप' है और हरभजन इसी के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर डेब्यू करने वाले हैं. हालांकि हरभजन ने पहले भी टीम के बाकि खिलाड़ियों के साथ कई फिल्मों में छोट-मोटे रोल किए हैं.

feature-top
feature-top