पूरे प्रदेश के लिए मानक बनेगा आनी का वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र : गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू

feature-top

गृह मंत्री और कोरिया जिले के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज जिला मुख्यालय बैकुण्ठपुर के समीप ग्राम पंचायत आनी में पौध रोपण कर वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का शुभारंभ किया। गृह मंत्री ने बरगद का पौधा और सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने पीपल का पौधा लगाया। इसी तरह सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री गुलाब कमरो, संसदीय सचिव श्रीमती अंबिका सिंहदेव, मनेन्द्रगढ़ विधायक डॉ. विनय जायसवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र में अलग अलग पौधों का रोपण कर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। ग्राम पंचायत आनी के कुल 26 एकड़ क्षेत्र में गौठान चारागाह के अतिरिक्त 21 एकड़ क्षेत्रफल को प्रदर्शन-वन प्रक्षेत्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। 

 

 

 

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत सभी जिला मुख्यालयों के आस-पास वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र तैयार करने के निर्देश दिए गए है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने आज प्रदेश के पहले वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के समन्वय से बनाये जा रहे वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र आनी की अलग ही पहचान बनेगी। फलदार पौधों के बीच औषधीय पौधों की खेती और नर्सरी की तैयारी अपने आप में एक अभिनव पहल है। आने वाले समय में कोरिया का यह वन प्रदर्शन प्रक्षेत्र प्रदेश के दूसरे जिलों के लिए मानक बनेगा। 


feature-top