अंबिकापुर : अवैध वसूली और रिश्वतखोरी मामले में गिरी सरकारी गाज

feature-top

उपसंचालक खनिज कार्यालय अंबिकापुर में पदस्थ कर्मचारियों के द्वारा अवैध वसूली और रिश्वतखोरी मामले में सरकारी गाज गिरी है। अंबिकापुर कलेक्टर संजीव कुमार झा ने खनिज विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है।

दरअसल खनिज विभाग के 3 कर्मचारी का अवैध तरीके से चालान से ज्यादा रकम वसूल रहे थे। ये खेल लंबे समय से चल रहा था, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद वसूली का खुलासा हो गया। जिसके बाद कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया।


feature-top