श्रीशा बांदला होगी अंतरिक्ष में जाने वाली दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री

feature-top

अमेरिकी अंतरक्षि यान कंपनी वर्जिन गैलेक्टिक के रिचर्ड ब्रेनसन समेत छह लोग अंतरिक्ष की यात्रा करने जाएंगे। इन्हीं छह लोगों में भारतीय मूल की श्रीशा बांदला का नाम भी शामिल है। इनकी ये उड़ान 11 जुलाई को न्यू मैक्सिको से होगी। श्रीशा का काम रिसर्च से संबंधित होगा। इस यात्रा पर जाने वाले छह लोगों में दो महिलाएं हैं। श्रीशा के अलावा एक अन्य महिला बेश मोसिस हैं। 34 साल की श्रीशा एक एरोनॉटिकल इंजीनियर हैं। उन्होंने इंडियाना के पर्ड्यू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है।


feature-top