पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के नाम पर 8 लाख की ठगी

feature-top

राजधानी में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के नाम पर ठगी का मामला सामने आ रहा है। रायपुर के दो लोगों ने खुद को रमन सिंह का खास बताकर दुर्ग के एक महिला से 8 लाख 70 हजार रुपए की ठगी की है। आरोपियों ने पीड़ित महिला की बेटी को मंत्रालय में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। शिकायत के बाद आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।


feature-top