उत्तर प्रदेश : कल्याण सिंह की हालत में सुधार, एसजीपीजीआई पहुंचकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जाना हाल

feature-top

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत में सुधार है। उनकी पहचानने की क्षमता बढ़ी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बृहस्पतिवार को एसजीपीजीआई पहुंचे और उनका हालचाल जाना। भाजपा अध्यक्ष ने निदेशक प्रो आरके धीमान से इलाज के बारे में जानकारी ली। प्रो. धीमान ने बताया कि न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, क्रिटिकल केयर मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, इंडोक्राइनोलॉजी के वरिष्ठ प्रोफेसरों की टीम निगरानी कर रही है। पहले से संक्रमण कम हुआ है। पहले की अपेक्षा अब उनकी भूलने की समस्या कम हुई है और बातचीत में रिस्पॉन्स दे रहे हैं। ब्लड प्रेशर सहित उनकी अन्य दिक्कतों में हल्का सुधार है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह से मिलने के बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कल्याण सिंह की तबीयत अब स्थिर है। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है।


feature-top