ICC ने सीईओ मनु साहनी पर की बड़ी कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से पद से हटाया

feature-top

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने गुरुवार को सीईओ मनु साहनी पर बड़ी कार्रवाई की। आईसीसी ने साहनी को तत्काल प्रभाव से पद छोड़ने के लिए कहा है। साहनी के हटने के बाद जियोफ अलार्डिस आईसीसी के सीईओ का पद संभालेंगे। आईसीसी ने बयान में कहा, 'मुख्य कार्यकारी मनु साहनी तुरंत प्रभाव से संगठन छोड़ रहे हैं। ज्योफ अलार्डिस कार्यकारी सीईओ का काम पूर्ववत संभालते रहेंगे।' साहनी को अपने साथियों के साथ सख्त व्यवहार के कारण मार्च में जांच लंबित रहने तक अवकाश पर भेज दिया गया था। साहनी ने विश्व संस्था की उनके खिलाफ जांच को पूर्व नियोजित साजिश करार दिया था।


feature-top