- Home
- टॉप न्यूज़
- उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव रिजल्ट : जानें कौन कहां से जीता, देखें लिस्ट
उत्तर प्रदेश ब्लॉक प्रमुख चुनाव रिजल्ट : जानें कौन कहां से जीता, देखें लिस्ट
यूपी में ब्लाक प्रमुख के लिए आज हुए मतदान का परिणाम आने लगा है। इसमें अधिकांश जिलों में भाजपा के उम्मीदवारों ने बाजी मारी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की संसदीय क्षेत्र में भी भाजपा ने परचम लहराया है। भाजपा यहां सभी सीटों पर जीत गई है। कई जगह सपा ने भी जीत दर्ज की है। कई जिलों में अभी गिनती चल रही है।
रिजल्ट अपडेट :
-वाराणसी में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सभी पदों पर भाजपा और उनके गठबंधन के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। सबसे कड़ी टक्कर पिंडरा में रही। यहाँ भाजपा प्रत्याशी ने महज 7 वोट से विजयी हुआ।
बड़ागांव में भाजपा ने भितरघात किया। प्रतिद्वंद्वी निर्दल प्रत्याशी को जिताने में लगे रहे। हालांकि यहाँ अद(एस) प्रत्याशी विजयी हुई। चार ब्लॉकों में निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इस प्रकार सभी आठों ब्लॉकों में भाजपा व उसके सहयोगी दलों का परचम लहरा।
-अमरोहा के हसनपुर ब्लॉक से निर्दलीय प्रत्याशी ममता देवी जीतीं। गजरौला ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी देवी ने जीत दर्ज की।
धनौरा ब्लॉक से आरएलडी प्रत्याशी आशा चंद्र, अमरोहा ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी गुरिंदर सिंह निर्विरोध जीते। जोया ब्लॉक से सपा प्रत्याशी जुल्फिकार अली ने जीत दर्ज की। गंगेश्वरी ब्लॉक की मतगणना जारी है।
बरेली में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में 10 में से सात सीटों पर भाजपा जीत गई है। बरेली में 15 सीटों से 10 पर चुनाव लड़ा गया है। दो सीटों पर सपा और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। जिसमें से चार सीटों पर भाजपा और एक पर सपा पहले से निर्विरोध निर्वाचित हुई है।
- पीलीभीत में सात पदों पर हुए चुनाव में भाजपा इस बार भी सपा पर भारी रही। बीसलपुर में भाजपा के अशोक शर्मा, बरखेडा में भाजपा की रमा देवी, मरौरी में निर्दल सभ्यता वर्मा और पूरनपुर में निर्दल कमलेश्वरी देवी ने जीत दर्ज की है। अमरिया में भाजपा के सर्वजीत सिंह और निर्दल निशान सिंह के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है।।
- लखीमपुर-खीरी में जिले के नौ ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान हुआ। इसमें से छह सीटें भाजपा के खाते में आई हैं। जबकि तीन सीटों पर सपा भी जीती हैं। इससे पहले छह ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी निर्विरोध जीते थे। इनमें पांच भाजपा के थे और एक निर्दल उम्मीदवार। चुनाव के सभी नतीजे आने के बाद 15 में से 11 सीटें भाजपा जीती हैं। तीन पर सपा व एक पर निर्दल उम्मीदवार जीता है। शनिवार को भाजपा लखीमपुर सदर, नकहा, बिजुआ, गोला, पलिया, बाकेगंज में जीती। सपा ने धौरहरा, बेहजम और निघासन में जीत दर्ज की।
बदायूं जिले के 15 ब्लाकों पर भाजपा का कब्जा हो गया। भाजपा की ओर से 13 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुये। दो ब्लाक बिसौली और वजीरगंज पर मतदान हुआ। जिसमें बिसौली में भाजपा उम्मीदवार सरला देवी ने सपा की शिवानी को हराया। यहां भाजपा प्रत्याशी 51 वोट से विजयी रहीं। वहीं वजीरगंज में भाजपा प्रत्याशी व कारगिल शहीद हरीओम सिंह की पत्नी गुड्डोदेवी ने सपा की मीनू यादव को हराया। गुड्डो देवी को 65 मत मिले जबिक सपा प्रत्याशी को मात्र छह वोट मिले। जिले में 15 ब्लाक प्रमुखों में 09 पर महिलायें विजयी रहीं। जिला पंचायत के बाद ब्लाक प्रमुखी की चुनाव में भी सपा को बदायूं जिले में हार का मुंह देखना पड़ा।
- शाहजहांपुर जिले की पंद्रह ब्लाक प्रमुख पद की सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। पहले ही दस सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध ब्लाक प्रमुख बन गए थे। पांच सीटों पर चुनाव हुआ, इन पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने सपा के प्रत्याशियों को पटकनी दे दी। इस तरह से शाहजहांपुर जिले की सभी पंद्रह सीटों पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ब्लाक प्रमुख बने।
मझवां, पहाड़ी, जमालपुर और हलिया में भाजपा समर्थित पऱमुख जीते, छानबे व सिटी में निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को किया पराजित
- गोण्डा जिले के सोलह विकासखंडों में ब्लाॅक प्रमुख की 14 सीटों पर भाजपा का कब्जा हो गया जबकि एक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई ।
- रुपईडीह ब्लॉक से समाजवादी पार्टी की बबीता सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी सरोज तिवारी को 80 मतों से पराजित किया।
- हलधर मऊ से भाजपा की रिचा सिंह 58 मतों से जीती कटराबाजार से भाजपा के भवानीभीख शुक्ल 100 वोटो से व बभनजोत ब्लाक भाजपा की मधुलिका पटेल 53 वोटों से विजयी हुई ।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
