थावरचंद गहलोत के बाद राज्यसभा में कौन होगा दावेदार? नया नेता चुनने में जुटी बीजेपी

feature-top

भाजपा में राज्यसभा में सदन का नया नेता चुनने की कवायद शुरू हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, उद्योग और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल एवं अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी इस नई भूमिका के प्रबल दावेदार हैं। इनमें पीयूष गोयल अभी सदन में भाजपा के उपनेता हैं। राज्यसभा में नेता का पद थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनने से रिक्त हुआ है।

संसद का मानसून सत्र 19 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। उसके पहले सरकार को सदन में नेता तय करना है। सूत्रों के अनुसार, सदन के उप नेता होने के नाते गोयल को पदोन्नत किया जा सकता है, लेकिन विभिन्न समीकरणों को देखते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नाम की भी चर्चा में है। निर्मला सीतारमण महिला हैं और भाजपा संसदीय बोर्ड में भी किसी महिला को शामिल किए जाने की चर्चा है। ऐसे में राज्यसभा में नेता के नाते उनको बोर्ड में भी जगह दी जा सकती है।


feature-top