लगभग हर राज्य में अंदरूनी कलह से जूझ रही है कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष तक चुनना हुआ मुश्किल

feature-top

कांग्रेस की मुश्किलें खत्म होने के नाम नहीं ले रही हैं। पंजाब विवाद अभी सुलझा नहीं है, वहीं दूसरे राज्यों में आंतरिक कलह जोर पकड़ने लगी है। पार्टी के सामने सबसे बड़ी चुनौती नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति है। क्योंकि, राज्यों में गुटबाजी चरम पर है।

तमाम कोशिशों के बावजूद पार्टी पंजाब विवाद को हल करने में नाकाम है। कई माह की मशक्कत के बावजूद कलह बरकरार है। उत्तराखंड में भी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत में सहमति नहीं बन पाने की वजह से विवाद बढ़ रहा है।


feature-top