पुरानी पेंशन बहाली मोर्चा ने मनाया "एक पेड़ पुरानी पेंशन के नाम"

feature-top

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा जनपद चमोली के तत्वावधान में आयोजित एक पौधा पुरानी पेंशन बहाली के नाम अभियान के तहत आज पुरानी पेंशन विहीन अधिकारी, शिक्षक तथा कर्मचारियों ने संकल्प वृक्षारोपण किया। 

जिला अध्यक्ष पूरण फरस्वान ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जहाँ पुरानी पेंशन की बहाली था वहीं भावी पीढ़ी के लिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी था। वर्ष 2005 के बाद नियुक्त सभी अधिकारी, शिक्षक तथा कर्मचारियों को सरकार द्वारा पुरानी पेंशन बंद कर नई पेंशन योजना लागू की गई। नई पेंशन योजना से आच्छादित कर्मचारी जब सेवानिवृत्त होने लगे तो तब पता चला कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों के अभिशाप है। क्योंकि इस योजना से मिलने वाली पेंशन वृद्धावस्था और किसान पेंशन सभी कम है जिससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों का एक दिन का गुजारा होना भी सम्भव नहीं है। अब इस योजना को कर्मचारियों ने अहितकर व बुढ़ापे के लिए अभिशाप समझकर इसका विरोध कर सरकार से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की है। जिला महासचिव सतीश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के तहत कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। कर्मचारियों के द्वारा लगातार इसके विरोध में विभिन्न प्रकार के विरोध कार्यक्रम किये जा रहे हैं इसी के तहत आज पूरे प्रदेश में  वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। जनपद चमोली में पुरानी पेंशन विहीन कर्मचारियों ने जगह-जगह पर वृक्षारोपण कर सरकार से तत्काल पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। 

संगठन मंत्री अवधेस सेमवाल ने कहा कि सरकार को शीघ्र ही पुरानी पेंशन बहाल करनी चाहिए।पुरानी पेंशन को बहाल करने हेतु ही आज जनपद के समस्त कार्मिक एक पौधा रोपित कर पुरानी पेंशन बहाली  का संकल्प ले रहे हैं।

इस कार्यक्रम के माध्यम से जहाँ पुरानी पेंशन विहीन कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना का पुरजोर विरोध किया वहीं पुरानी पेंशन से आच्छादित कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना से आच्छादित कर्मचारियों के पुरानी पेंशन बहाली की मांग का समर्थन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिकास खण्ड स्तरों पर जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाला जिसके तहत गैरसैंण ब्लाक के लिए पूरन सिंह फरस्वान-जिलाध्यक्ष, दशोली में प्रो0 डी एस नेगी-जिला संरक्षक, घाट में श्री सतीश कुमार -जिला महासचिव, जोशीमठ में श्री अवधेशसेमवाल-जिला संगठन सचिव, पोखरी में श्रीमती ज्योति नौटियाल-जिलाध्यक्ष (महिला), कर्णप्रयाग में श्री डी एस नेगी-जिला संगठन सचिव, नारायणबग्ड में श्री संतोष नैनवाल- जिला सचिव, थराली में श्री जी एस फरस्वान-जिला कोषाध्यक्ष तथा देवाल में प्रदेश उपाध्यक्षा श्रीमती योगिता पंत के देखरेख में संपन्न किया गया। बड़ी संख्या में इस अभियान में अधिकारी, शिक्षक तथा कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए जिलाध्यक्ष श्री पूरन सिंह फरस्वान तथा जिला महासचिव श्री सतीश कुमार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। 

 


feature-top