युवा कांग्रेस के प्रभारी पहुँचे दुर्ग, संगठन विस्तर पर हुई चर्चा

संगठन प्रभारियों का दुर्ग यूंकाइयों द्वारा किया स्वागत

feature-top

युवा कांग्रेस के नव नियुक्त पदाधिकारियों का दुर्ग आगमन हुआ। संभाग से लेकर जिले के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दुर्ग के नेताओं और संगठन पदाधिकारियों की बैठक ली। इसमें संगठन विस्तार से लेकर भावी वक्त के लिए रूपरेखा पर चर्चा हुई। वहीं दुर्ग के पदाधिकारियों ने संगठन के नवनियुक्त नेताओं का स्वागत किया। 

युवा कांग्रेस के दुर्ग संभाग प्रभारी सुबोध हरितवाल, दुर्ग जिला प्रभारी तथागत पाण्डेय, सह-प्रभारी अभिजीत तिवारी, विवेक अग्रवाल, अमित नाग व अन्य पदाधिकारी का मंगलवार को दुर्ग जिले में आगमन हुआ। जहाँ संगठन पदाधिकारियों ने जिले के नेताओं ने विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। 

दुर्ग शहर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आयुष शर्मा ने बताया कि विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कोको.पाढ़ी और महासचिव संदीप वोरा के मार्गदर्शन में संगठन के नेताओं का नेहरूनगर चौक में स्वागत किया गया। कार्यक्रम युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आकाश मजूमदार और शहर अध्यक्ष आयुष शर्मा के नेतृत्व में हुआ। 

युकाईयो ने बताया कि संगठन के पदाधिकारियों की नियुक्ति के बाद मंगलवार को पहली बार जिले में आगमन हुआ। तमाम पदाधिकारियों में संगठन के नेताओं और कार्यकर्ताओं का परिचय लिया। संगठन विस्तार पर चर्चा हुई। प्रदेश सरकार की योजनाओं को युवाओं के माध्यम से घर-घर पर पहुँचाने सहित संगठनात्मक होकर कार्य करने की बात कही गई।


feature-top
feature-top