महाराष्ट्र में अपने सबसे बड़े सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का हुआ उद्घाटन

feature-top

इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सॉल्यूशन प्रदाता, मैजेंटा ग्रुप ने आज नवी मुंबई, महाराष्ट्र में अपने सबसे बड़े सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। कंपनी का दावा है कि यह भारत का सबसे बड़ा सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशन है। इस सुविधा का उद्घाटन राज्य के उद्योग और खनन मंत्री सुभाष देसाई ने किया।

चार्जिंग स्टेशन के साथ, कंपनी ने अपने ईवी चार्जर विकास और निर्माण इकाई का भी उद्घाटन किया है, जो हर महीने लगभग 4,000 एसी चार्जर का उत्पादन करेगी। चार्जिंग स्टेशन में कुल मिलाकर, 21 ईवी चार्जर हैं, जिनमें से 4 डीसी फास्ट चार्जर हैं, जिनकी क्षमता 15 से 50 किलोवाट है, जबकि शेष 17 इकाइयां 3.5 से 7.5 किलोवाट क्षमता के एसी चार्जर हैं।


feature-top