सिंधिया पर राहुल गांधी ने साधा निशाना, कहा- उन्हें बचाना था अपना घर

feature-top

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को अपने पूर्व सहयोगी ज्योतिरादित्य सिंधिया पर निशाना साधा और कहा कि वह अपना घर बचाने के लिए और राष्ट्रीय स्वंयवेसक संघ (RSS) से डरकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जो लोग हकीकत और भाजपा का सामना नहीं कर सकते वो पार्टी छोड़ सकते हैं और निडर नेताओं को कांग्रेस में लाना चाहिए।

     

राहुल ने कांग्रेस पार्टी के सोशल मीडिया विंग के पदाधिकारियों के साथ डिजिटल कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया का उदाहरण दिया और कहा कि जो लोग डरे हुए थे वो कांग्रेस से बाहर चले गए। राहुल गांधी ने कहा, ''बहुत सारे लोग जो डरे हुए नहीं है, लेकिन कांग्रेस से बाहर हैं। ऐसे सभी लोग हमारे हैं। उन्हें अंदर लाइए और जो हमारी पार्टी में हैं और डरे हुए हैं उन्हें बाहर करना चाहिए।''

     

कांग्रेस नेता ने इस बात पर जोर दिया, ''ये आरएसएस के लोग हैं और उन्हें बाहर जाना चाहिए, उन्हें आनंद लेने दीजिए। हम उन्हें नहीं चाहते हैं, उनकी जरूरत नहीं है। हमें निडर लोगों की जरूरत है। यही हमारी विचारधारा है। यही आप लोगों को मेरा बुनियादी संदेश है।'' सिंधिया का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, ''उन्हें अपना घर बचाना था, वह डर गए और आरएसएस के साथ चले गए।

      

राहुल गांधी की टिप्पणी इस मायने में महत्वपूर्ण है कि पिछले कुछ महीनों में कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल हो गए। इनमें सिंधिया और जितिन प्रसाद प्रमुख हैं। यह पहली बार है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के 3,500 कार्यकर्ताओं को 'जूम' के माध्यम से संबोधित किया। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी ने इस दौरान करीब 10 युवा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।


feature-top