राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के बयान का किया समर्थन, कहा - "राहुल गांधी का बयान महत्वपूर्ण"

feature-top

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी  के उस बयान का समर्थन किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि जो भी कांग्रेस में रहते हुए डर रहा है, वो आरएसएस में जा सकता है। कांग्रेस को निडर लोगों की जरूरत है, डरपोकों की नहीं। जो कांग्रेस के बाहर है, लेकिन निडर है, उसका पार्टी में स्वागत है। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी का बयान महत्वपूर्ण है। राहुल चाहते हैं कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता भाजपा का निर्भीक होकर मुकाबला करे।  उन्होंने कहा कि राहुल कांग्रेस के मूल्यों को दोहरा रहे हैं, जो संवैधानिक, लोकतांत्रिक सिद्धांतों में निहित हैं और जो हमेशा से आरएसएस की सांप्रदायिक राजनीति के विरोधी रहे हैं।


feature-top