बिहार के मुख्यमंत्री के खिलाफ एससी/एसटी थाने में एफआईआर दर्ज कराने गये आईएएस सुधीर कुमार ने सीएम नीतीश कुमार पर कई तरह के आरोप लगाए हैं। पटना के गर्दनीबाग एससी/एसटी थाने में शुक्रवार को सीएम के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने गये सुधीर कुमार थाने में करीब छह घंटे बैठे रहे, लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। वहीं इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने सीएम नीतीश पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि आज एक आईएएस अधिकारी 5 घंटे से अधिक समय तक थाने में बैठा रहा, लेकिन पुलिस ने उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की। बिहार के सीएम को आगे आकर सफाई देनी चाहिए। मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं हो सकती? सीएम नीतीश कुमार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।

feature-top