पूर्व गृह सचिव और बीएसएससी घोटाले के आरोपी आईएएस अधिकारी सुधीर कुमार के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं होने के मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सरकार पर निशाना साधा है. शनिवार को तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार सरकार में एक आईएएस अधिकारी जो मुख्य सचिव के पद पर है पिछले 5-6 घंटे से थाने में बैठे हैं, उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हो रही.

feature-top

तेजस्वी ने कहा कि एक मुख्य सचिव स्तर का अधिकारी पूरे सबूतों के साथ मुख्यमंत्री और उनके अधिकारियों पर एफआईआर करने पहुंचता है लेकिन एफआईआर नहीं होती है. इस तरह से मुख्यमंत्री पर आरोप लगता हो और तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा हो. शिकायत दर्ज कर ली फिर पता चल जाएगा कि क्या मामला है. इसमें डर किस बात का है. इस मामले में तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सामने आकर बताना चाहिए.

feature-top