टोक्यो ओलंपिक 2020 : भारतीय खिलाड़ियों का पहला जत्था टोक्यो रवाना

feature-top

जापान की राजधानी टोक्यो में कोरोना वायरस के कहर के बीच 23 जुलाई से ओलंपिक खेलों का आयोजन होने जा रहा है. ओलंपिक खेलो में हिस्सा लेने के लिए भारतीय खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का पहला जत्था शनिवार को रवाना हुआ है. खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले आठ खेलों के भारतीय खिलाड़ियों को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदाई दी. अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामना भी दी.


feature-top