सदर बाजार के ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के जेवरात पार होने का मामला सामने आया है। नाहटा मार्केट के नगीना ज्वेलर्स में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

feature-top

सदर बाजार के ज्वेलरी शॉप से करोड़ों के जेवरात पार होने का मामला सामने आया है। नाहटा मार्केट के नगीना ज्वेलर्स में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।

मामले की शिकायत कोतवाली थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले का कहना है कि बकायदा दुकान का ताला खोलकर चोरी की गई है। दुकान के अंदर के ड्रॉज भी खोले गए हैं। इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी करीबी ने घटना को अंजाम दिया है। दुकान मालिक ने शिकायत में कुछ लोगों पर शक जताया है, कोतवाली थाना पुलिस और साइबर एक्सपर्ट मामले की जांच कर रहे हैं।


feature-top
feature-top
feature-top