शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा सहित 11लोगों की क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

feature-top

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के पति व मशहूर बिजनसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया है। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने के संगीन आरोप लगे हैं। वहीं मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत भी हैं। मुंबई पुलिस ने कहा उसकी क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने राज कुंद्रा समेत पोर्नोग्राफी पेस करने के लिए एक मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला

क्राइम ब्रांच ने फरवरी में मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने से जुड़ा मामला दर्ज किया था। वहीं इस पूरे मामले में राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास इसको लेकर पर्याप्त सबूत भी हैं।


feature-top