सलमान खान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर इंटरनेट पर काफी बज है। फिल्म की रिलीज, कास्ट और शूटिंग लोकेशंस को लेकर भी आए दिन खबरें आती रहती हैं। हालांकि अभी तक सलमान खान या उनकी टीम की ओर से फिल्म को लेकर किसी भी तरह का ऐलान नहीं किया गया था। सलमान ने अपने फैंस को जबरदस्त खबर दी है।

feature-top

दबंग' सलमान खान ने फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर दिया है और फैंस को अपनी तैयारियों की झलक भी दिखाई है। सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। इस वीडियो में उनकी शानदार बॉडी दिख रही है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, 'मुझे लगता है कि ये शख्स टाइगर 3 के लिए ट्रेनिंग ले रहा है।' ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस सलमान के धांसू अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

feature-top