मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज

feature-top

महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह एक और मामले में घिर गए हैं। पहले से ही कई मुश्किलों का सामना कर रहे परमबीर सिंह के खिलाफ मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में रंगदारी का एक केस दर्ज किया गया है। परमबीर सिंह पर एक बिजनेसमैन से रिश्त मांगने का आरोप है।

बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की खुली जांच करने के लिए भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो को अनुमति दी है। 


feature-top