गतिमान और कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाएं फिर से शुरू

feature-top

भारतीय रेलवे ने अपनी दो सबसे प्रीमियम ट्रेनों की सेवाओं को बहाल कर दिया है, गतिमान एक्सप्रेस जो हजरत निजामुद्दीन से झांसी के बीच चलती है और वंदे भारत एक्सप्रेस जो नई दिल्ली और कटरा के बीच चलती है।
वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से सुबह 6 बजे प्रस्थान करती है और दोपहर 2 बजे श्री वैष्णोदेवी कटरा पहुंचती है। यह ट्रेन कुल 655 किलोमीटर की दूरी तय कर कटरा पहुंचती है। बीच में यह ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी स्टेशनों पर रुकती है। एसी चेयर कार का किराया ₹1180 और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का ₹2385 है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलती है।


feature-top