ममता बनर्जी के दिल्ली पहुंचते ही तृणमूल कांग्रेस आक्रामक हो गई है. ममता के दिल्ली पहुंचने के ठीक पहले पार्टी के संसदीय दल की बैठक हुई. बैठक में पेगासस जासूसी कांड पर सरकार पर हमला तेज़ करने का फ़ैसला किया गया. 

feature-top

जासूसी कांड को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने सरकार पर हमला तेज़ करने का फ़ैसला किया है. आज शाम हुई संसदीय दल की बैठक में पार्टी ने फ़ैसला किया कि जासूसी कांड के मुद्दे पर संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग की जाएगी. बैठक के बाद लोकसभा में पार्टी के नेता सुदीप बंदोपाध्याय ने एबीपी न्यूज़ से कहा कि जबतक प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर संसद में बयान नहीं देते तबतक संसद की कार्यवाही चलने नहीं दी जाएगी.

feature-top