छत्तीसगढ़ विधानसभा : मंत्री सिंहदेव के सदन छोड़कर जाने के बाद पूर्व सीएम ने कसा तंज, कहा...

feature-top

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के सदन छोड़कर जाने के बाद सियासी पारा गर्म हो गया। सदन छोड़ते हुए मंत्री सिंहदेव ने कहा जब तक सरकार की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आता है तब तक वह सदन में नहीं लौटेंगे।

मंत्री सिंहदेव के सदन से जाने को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार पर कैसे विश्वास करें जब उनके ही मंत्री सदन में अपनी स्थिति स्पष्ट करने की बात करते हुए वॉकआउट कर दिया।


feature-top