- Home
- टॉप न्यूज़
- यूपी चुनाव 2022 : बीजेपी ने यूपी सांसदों को सौंपी चुनाव की जिम्मेदारी
यूपी चुनाव 2022 : बीजेपी ने यूपी सांसदों को सौंपी चुनाव की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. इसी क्रम में ब्रज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र के 39 सांसदों के साथ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक की इस बैठक के जरिए बीजेपी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई.
बीजेपी ने केंद्र सरकार में उत्तर प्रदेश के बनाए गए नए मंत्रियों को जन आशीर्वाद यात्रा निकालने के निर्देश दिए हैं. इस यात्रा के तहत जिन मंत्रियों का संसद में परिचय नहीं हो पाया था वो अब 16, 17 और 18 अगस्त को उत्तर प्रदेश की 4-4 लोकसभा क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा निकालेंगे. इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री खुली जीप में सफर करेंगे और अपने गृह जनपद में जाने से पहले आसपास की 4 लोकसभा सीटों में स्थानीय लोगों के साथ संवाद करेंगे. दरअसल, बीजेपी चाहती है कि जिस समाज से केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं उनके बीच अपने नेता को लेकर संदेश जाना चाहिए. साथ ही चुनावी दृष्टिकोण से जनता से सीधा संवाद करके केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी जनता तक पहुंचाया जा सके.
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
