राहुल गांधी ने एक बार फिर लगाया राफेल सौदे में भ्रष्टाचार का आरोप

feature-top

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर आरोप लगाया कि राफेल विमान सौदे में भ्रष्टाचार हुआ है।

उन्होंने फ्रांस के एक एनजीओ के दावे का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘राफेल सौदे में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है।’’

 

कांग्रेस नेता ने महात्मा गांधी के एक कथन का उल्लेख करते हुए कहा, ‘‘यदि आप सही हैं और यह जानते हैं तो अपने मन की बात बोलिए। अगर आप अकेले भी पड़ गए हैं तब भी सत्य तो सत्य रहेगा।’’


feature-top