सरकार ने लोकसभा को बताया कि नए संसद भवन के निर्माण पर अब तक 238 करोड़ रुपये और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास पर 63 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है।

feature-top

सरकार ने लोकसभा को बताया कि नए संसद भवन के निर्माण पर अब तक 238 करोड़ रुपये और सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के पुनर्विकास पर 63 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई है।

आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सदन में एक लिखित प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि नए संसद भवन पर 971 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत आनी है और अगले साल अक्टूबर तक इसका निर्माण कार्य पूरा होना है।

मंत्री ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट के बीच हो रहे सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास पर 608 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इस साल नवंबर तक यह काम पूरा हो जाएगा।


feature-top