Tokyo Olympics 2020 : हॉकी में भारत की लगातार तीसरी जीत, आखिरी ग्रुप मुकाबले में जापान को हराया

feature-top

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का जीत का सफर जारी है। मनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम ने ग्रुप ए का आखिरी मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। भारतीय टीम ने मेजबान जापान को 5-3 से हरा दिया। भारत की तरफ से हरमनप्रीत सिंह, गुर्जंत सिंह, सिमरनजीत सिंह और नीलकंठ शर्मा ने गोल किए।

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ग्रुप ए में पांच में से चार मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर रही और अब क्वार्टरफाइनल में उसका मुकाबला ग्रुप बी के तीसरे स्थान की टीम से होगा।


feature-top