यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से पार, बाढ़ का खतरा बढ़ा, बचाव कार्य से जुड़ी टीमें हुई अलर्ट

feature-top

दिल्ली में यमुना नदी इस वक्त उफान पर है. वजह है दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश. बीते बुधवार को हरियाणा के यमुनानगर मे हथिनीकुंड बैराज से दिल्ली की तरफ तकरीबन 1 लाख 59 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. जिस वजह से यमुना के पानी का बहाव तेज होता गया और राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान को पार कर गया.

दिल्ली में यमुना का जलस्तर अगले कुछ घंटों में और बढ़ेगा, जिसके चलते यमुना के आसपास के निचले इलाके के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. यमुना नदी के खतरे के निशान से ऊपर जाते ही सभी बचाव कार्य के लिए जुटी टीमें और अलर्ट हो गई. साथ ही ईस्ट दिल्ली एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बोट पर बैठकर यमुना नदी में पानी के बढ़ते बहाव और निचले हिस्सो में बचाव को लेकर तैयारियों का जायजा लिया.


feature-top