पश्चिमी अफगान प्रांत की राजधानी हेरात में संयुक्त राष्ट्र के मुख्य परिसर पर हमला

feature-top

अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना की वापसी के बाद से हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं, जहां तालिबान लगातार बड़े शहरों पर कब्जा करता जा रहा। इस बीच शुक्रवार को पश्चिमी अफगान प्रांत की राजधानी हेरात में संयुक्त राष्ट्र के मुख्य परिसर पर हमला हुआ। जिसमें अभी तक एक गार्ड के मारे जाने की खबर है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अफगान अधिकारियों के मुताबिक लगातार तालिबानी लड़ाकों के हेरात शहर में घुसने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को कई घंटों तक अफगानी बलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ जारी रही। इसी बीच रॉकेट और हथगोले से संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय पर हमला हुआ। घटना पर यूएन ने कहा कि वो हालात की पूरी रिपोर्ट इकट्ठा कर रहे हैं।


feature-top