सीमा विवाद: असम के मुख्यमंत्री, 4 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, दो प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ मिजोरम पुलिस ने किया मामला दर्ज

feature-top

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि मिजोरम के कोलासिब जिले के वैरेंगटे शहर के बाहरी इलाके में हुई हिंसक झड़प को लेकर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो और अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए गए हैं।
उन पर हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश सहित विभिन्न आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


feature-top