टोक्यो ओलंपिक 2020 : 12वें दिन की निराशाजनक शुरुआत, हॉकी के बाद कुश्ती और एथलेटिक्स में भी हार

feature-top

टोक्यो ओलंपिक के 12वें दिन भारत की निराशाजनक शुरुआत हुई। भारतीय पुरुष हॉकी टीम फाइनल की रेस से बाहर हो गई। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में विश्व चैम्पियन बेल्जियम ने 2-5 से शिकस्त दी। टीम इंडिया बेल्जियम के आगे इस मुकाबले में कहीं नहीं टिकी।

उधर रेसलिंग में भी भी भारत को निराशा हाथ लगी। 62 किग्रा भार वर्ग में भारतीय पहलवान सोनम मलिक को भी हार का सामना करना पड़ा। उन्हें मंगोलिया की पहलवान बोलोर्टुया ने हराया।

इसके अलावा 11वें दिन अब पुरुषों की शॉट पुट क्वालीफिकेशन स्पर्धा में तजिंदर पाल से उम्मीद है।


feature-top