2030 तक हर क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर सकता भारत : रिचर्ड वर्मा (पूर्व अमेरिकी राजदूत)

feature-top

2030 तक भारत हर क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व कर सकता है। यह कहना है कि अमेरिका के एक पूर्व शीर्ष राजनयिक का। उन्होंने कहा कि दुनिया के दो सबसे बड़े लोकतंत्र एक साथ बहुत कुछ कर सकते हैं। रिचर्ड वर्मा ने कहा, "मैं वर्ष 2030 को देखता हूं और मुझे एक ऐसा भारत दिखाई देता है जो लगभग हर वर्ग में दुनिया का नेतृत्व कर सकता है।''

उन्होंने कहा, ''सबसे अधिक आबादी वाला देश, सबसे अधिक कॉलेज स्नातक, सबसे बड़ा मध्यम वर्ग, सबसे अधिक सेल फोन और इंटरनेट उपयोगकर्ता, तीसरी सबसे बड़ी सैन्य ताकत और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के साथ, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में 25 साल से कम उम्र के 60 करोड़ लोग हैं। "


feature-top