जगदलपुर : इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज में विश्व स्तनपान दिवस  पर शिक्षकों द्वारा सभी छात्र -छात्राओं के साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित  किया गया। कार्यक्रम मे बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम नर्सिंग के सभी छात्र - छात्राओ ने भाग लिया। आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे छात्र -छात्राओं द्वारा पोस्टर बनाया गया जिसके माध्यम से स्तनपान के महत्त्व को बताया गया।

feature-top

"माँ का दूध बच्चे  के लिए अमृत से कम नहीं है" इसके बाद भी महिलाएं भ्रांतियों  के चलते अपने बच्चे को स्तनपान कराने से कतराती है यही सोच बच्चे के स्वास्थ्य पर असर  डालती है ,चिकित्सक जन्म के बाद बच्चों को माँ  का दूध  पिलवाते है साथ ही बच्चे को छः माह तक माँ का दूध  पिलाने की सलाह दी  जाती  है ,लेकिन महिलाएं इस  सलाह  पर अमल  नहीं कर पाती | विश्व  स्तनपान दिवस एक सप्ताह तक चलाया जाता है ,जगदलपुर  नर्सिंग की छात्र - छात्राओं ने कोरोना काल में पोस्टर के माध्यम  से महिलाओं  को स्तनपान के  प्रति जागरूक  करने के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया|

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व में स्तनपान के द्वारा शिशुओं के स्वास्थ्य में बदलाव से माताओं को जागरूक करने व उनकी जिम्मेदारियों को अवगत कराना था। 

कार्यक्रम के सफल आयोजन  के लिए श्री रावतपुरा  सरकार  लोक  कल्याण  ट्रस्ट  के उपाध्यक्ष डॉ. जे. उपाध्याय  जी ने कॉलेज  के  प्राचार्य  ,अध्यापक  व  छात्र -छात्राओं  को  शुभकामनाएं  दी  |

feature-top
feature-top
feature-top