कर्नाटक में आज मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। 29 विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली है। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने राजभवन में एक कार्यक्रम में मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने सभी नए मंत्रियों को बधाई दी है। इससे पहले बुधवार को राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा था कि उनके नए मंत्रिमंडल में 29 मंत्री शामिल किए जाएंगे और इस बार कोई उपमुख्यमंत्री नहीं होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के छोटे बेटे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र उन मंत्रियों में शामिल नहीं हैं जो शपथ लेंगे।

feature-top

बोम्मई ने कहा था कि 'मैंने मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में दिल्ली में आलाकमान के साथ विस्तृत बातचीत की। अंतिम दौर की चर्चा के बाद आज सुबह सूची को अंतिम रूप दिया गया। मैंने सूची राज्यपाल को भेज दी और उनसे बात की।'

feature-top